बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजांम ने किया 1286.90 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन

BY-Naveen Shrivastava
जगदलपुर ।आज बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक चित्रकोट राजमन बेंजांम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विकासखंड बास्तानार में 1286.90 लाख की लागत में बास्तानार से कटेकल्याण मार्ग व्हाया डबबापारा बड़ेककलुर तक लगभग 24 किमी की लंबाई से डामरीकरण रोड का भूमि पूजन बस्तर साँसद दीपक बैज की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान साँसद व विधायक के अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष बास्तानार श्यामबती ठाकुर,जनपद उपाध्यक्ष बंको राम भास्कर, प्रदेश महासचिव रुकमणी कर्मा,बस्तानार ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर उपस्थित रहे।




