शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत ने शेयर की ऐसी बोल्ड फोटो

दीपिका और आलिया को भी हो जाएगी जलन

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत(Mira Rajput) भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन वह धीरे-धीरे इस इंडस्ट्री के रंग में ढल रही हैं. पहले जहां मीरा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं होती थीं, वहीं अब वह अपनी फोटोज खूब शेयर करती रहती हैं. पिछले कुछ समय में मीरा ने अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का दिल खूब जीता है और अब हाल ही में मीरा ने एक ऐसी हॉट फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया का टेम्परेचर बढ़ा रही है.
दरअसल, मीरा ने प्रिंटिड स्विमसूट में अपनी फोटो शेयर की है. मीरा का ये अंदाज देखकर आप भी यही कहेंगे कि वह तो बड़ी से बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं. मीरा इसमें काफी फिट और हॉट नजर आ रही हैं. वैसे बता दें कि मीरा ने खुद को फिट रखने के लिए शाहिद कपूर के साथ जिम ज्वाइन कर लिया था. हालांकि अब कोविड की वजह से दोनों घर पर ही वर्कआउट करते हैं.



