बीजापुर नक्सली हमले पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को लेकर नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार, सीआरपीएफ प्रमुख और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए बैठक की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बैठक करीब 60 मिनट से ऊपर चली है। बैठक में नक्सली हमले के बारे में बिंदुवार चर्चा की गई है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री नक्सलियों के खिलाफ कड़े कदम उठा सकते हैं।

गृह मंत्री शाह ने चुनावी दौरा रद्द कर दिल्ली में की बैठक
इससे पहले नक्सली हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिन जवानों ने अपना खून बहाया है उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उचित समय पर इसका करारा जवाब दिया जाएगा।  केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘जहां तक संख्या का सवाल है, इसपर अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी। हालांकि हमले में दोनों साइड को नुकसान हुआ है। लेकिन इतना आश्वस्त करता हूं कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हमले की वजह से गृहमंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी दौरा रद्द कर दिल्ली लौट गए। दिल्ली में अमित शाह ने नक्सली हमले पर समीक्षा बैठक की। 
 

Related Articles

Back to top button