एक तरफ कोरोना संकट, दूसरी तरफ नक्सली हमला और सरकार की ओर से कोई जवाबदार व्यक्ति नही: रमन सिंह

रायपुर, पूर्व सीएम रमन सिंह ने आज नक्सली घटना पर प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि छत्तीसगढ़ में भयावह की स्थिति बनी हुई है, एक तरफ कोरोना का संकट है दूसरी तरफ नक्सली हमले कर रहे हैं, इतनी बड़ी घटना के बाद भी सरकार की ओर से जवाबदार व्यक्ति नहीं है। CM असम चुनाव में रैली कर रहे हैं, गृहमंत्री का आधा अधूरा बयान आया है। जवानों के पार्थिव शरीर बीजापुर नहीं पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री चुनाव अभियान में लगे हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि तत्काल कैबिनेट की बैठक लेकर निर्णय लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि 2 साल में सरकार ने नक्सल को लेकर कार्य योजना नहीं बनाई, पुलिस पीछे हो गई, हमने बहुत हद तक नक्सलवाद पर कंट्रोल कर लिया था, सरकार में इच्छाशक्ति का अभाव दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button