FEATURED

पतंजलि प्रकृति उत्सव के अंतर्गत दिव्य फलोद्यान वाटिका उद्घाटन 9 सितंबर 2026 को प्रातः8बजे

 

वन मंत्री,सांसद,महापौर करेंगे नगर के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ उद्घाटन

 

जगदलपुर, दिनांक 09सितंबर 2026

 

पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि पर्यावरण प्रकोष्ठ, बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में *”पतंजलि प्रकृति उत्सव”* के अंतर्गत दिव्य फलोद्यान वाटिका निर्माण हेतु आज पॉलीटेक्निक आवासीय परिसर, जगदलपुर में 9 सितंबर 2026 को प्रातः8 बजे किया जायेगा ।

 

फलोधान वाटिका निर्माण हेतु स्वंसेवकों द्वारा परिसर में फैली झाड़ियों की छटाई, कचरा सफाई एवं वाटिका हेतु भूमि को समतल करने का कार्य किया गया। इस सेवा कार्य में नगर के स्वच्छता एंबेसडर, पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी, पतंजलि योग साधक एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान दिया।

 

पतंजलि योग समिति के प्रांत प्रभारी डॉ मनोज पाणीग्राही ने बताया कि इस दिव्य फलोद्यान वाटिका में *आम, जाम, जामुन, शहतूत, करौंदा, सीताफल, रामफल, कटहल, बेल आदि* के फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। इस वाटिका का उद्देश्य केवल फल उत्पादन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना, पक्षियों के लिए आश्रय बनाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

 

उन्होंने बताया कि इस महा-अभियान में समाजसेवी, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य, स्वच्छता, वाणिज्य क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ-साथ नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी होगी।

 

इस पुनीत कार्य में *वन विभाग एवं नगर निगम प्रशासन का विशेष सहयोग* प्राप्त हो रहा है। पतंजलि पर्यावरण प्रकोष्ठ द्वारा सभी सहयोगी संस्थाओं एवं नागरिकों को आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है ।

 

वाटिका के दीर्घकालीन संरक्षण हेतु आवासीय परिसर सहित 30 जागरूक नागरिकों को *”प्रकृति वृक्ष मित्र”* के रूप में चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा, जो इन पौधों को फलदार वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेंगे।

पर्यावरण संरक्षण हेतु

दिनांक9 -9-2026 को पतंजलि पर्यावरण प्रकोष्ठ व पॉलिटेक्निक कॉलेज परिवार द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है।इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केदार कश्यप वन पर्यावरण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अध्यक्षता माननीय सांसद महेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका निगम महापौर श्री संजय पांडे,श्रीनिवास राव मद्दी अध्यक्ष ब्छत्तीसगढ़ रेवरेज कारपोरेशन, श्याम सोमानी अध्यक्ष बस्तर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स होंगे।वहीं इस मुहिम को प्रमुख रूप से अपना नेतृत्व दे रहें हैं संजय त्रिवेदी प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज,ट्री मैन श्री संपत झा जी, विधु शेखर झा , रीतेश सिन्हा जी, संग्राम सिंह राणा जी,भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी जितेंद्र मिश्रा,उपाध्यक्ष रवींद्र हेमनानी, रविंद्र यादव,डॉ अनिल मल्होत्रा,चंद्रशेखर मरकम सहित पॉलिटेक्निक कॉलोनी के रहवासी और पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी और सदस्य।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना रहा।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी पर्यावरण प्रेमियों ने इस अभियान को बस्तर में हरियाली क्रांति का आधार बताया।इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता मिल रही है और पर्यावरण प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button