FEATURED

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा, देशसेवा का लिया संकल्प

 

 

रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने तिरंगा फहराकर मां भारती, देश के महान महापुरुषों एवं वीर बलिदानियों को सादर नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि आजादी का यह महापर्व हमें देश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर देता है।

इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने तथा आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया। आयोग की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Back to top button