FEATURED

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

 

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी मुख्यालय, बैरन बाजार रायपुर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तिरंगे की आन, बान और शान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए सदैव संकल्पित रहने का प्रण लिया। कार्यक्रम में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button