FEATURED

14वीं इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता के पोस्टर का महापौर संजय पाण्डेय ने किया विमोचन

 

22 एवं 23 अगस्त को टाउन हॉल, जगदलपुर में होगा जूडो प्रतियोगिता का आयोजन

जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।
11 अगस्त
ऑल बस्तर जिला जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 14वीं इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता 2026 के पोस्टर का विमोचन आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर माननीय श्री संजय पाण्डेय जी के करकमलों द्वारा किया गया।
यह प्रतियोगिता आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2026 को स्थानीय टाउन हॉल, जगदलपुर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियां आयोजक संस्था द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में खेल अधिकारी श्री सुशान्त दास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बस्तर तथा श्री वेदप्रकाश सोनी, शिक्षा एवं खेल विभाग, जगदलपुर सहित जूडो संघ के पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के विभिन्न स्कूलों से लगभग 250 जूडो खिलाड़ी एवं 30 अधिकारी/कोच भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर पर जूडो खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस एवं खेल भावना का विकास करना है।
आयोजक संस्था ऑल बस्तर जिला जूडो संघ द्वारा बस्तर जिले से प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन एवं पुरस्कार आदि की व्यवस्थाएं की जाएंगी।
महापौर श्री संजय पाण्डेय जी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक संस्था को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
आयोजक ऑल बस्तर जिला जूडो संघ ने सभी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button