सुनहरी यादें… रफ़ी, किशोर, मुकेश नाइट” का सफल आयोजन

जगदलपुर नवीन श्रीवास्तव। मेरी आवाज़ मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप जगदलपुर द्वारा रविवार को “सुनहरी यादें… रफ़ी, किशोर, मुकेश नाइट” कार्यक्रम का शानदार एवं सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा,बस्तर डीआईजी कमलोचन कश्यप,एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता एवं श्रीमती दीप्ति पाण्डे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन अभय सामदेकर एवं निशा सतपथी द्वारा किया गया।
Nकार्यक्रम में आर. पी. पाल, नरेश संकट, भास्कर पांडे, एम. वी. बिंटू, एम. बी. मंजूषा, अभय सामदेकर, आभा सामदेकर, महेश ठाकुर, संग्राम सिंह राणा, मंजू पाल, संगीता सिंह एवं दीपलता उइके सहित सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही कि बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने भी अपनी गायन प्रतिभा का परिचय देते हुए लोकप्रिय गीत “जिस गली में तेरा घर न हो बलमा” की खूबसूरत प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
मेरी आवाज मेरी पहचान ग्रुप द्वारा जगदलपुर में संचालित सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) के भवानी सतपति, कुणाल चालीसगांवकर एवं संतोष भदौरिया जी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में ग्रुप के विशेष सलाहकार राजीव नारंग, राहुल सिंह,डॉ. ज्योति लागू ,ममता सिंह राणा एवं सरिता तिवारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में अगस्त माह में जन्मदिन वाले ग्रुप के कलाकारों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया और इसी खुशनुमा माहौल के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



