FEATURED

लोहण्डीगुड़ा मंडल के बड़ांजी शक्ति केंद्र,में भाजपा बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

 

पार्टी की रीति-नीति को मजबूत बनाने के साथ शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पार्टी हुई एकजुट*ल

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-आज भाजपा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में लोहण्डीगुड़ा मंडल के बड़ांजी शक्ति केंद्र के ग्राम पंचायत बड़ांजी में शक्ति केंद्र स्तर की बैठक आयोजित किया गया।प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर विधानसभा के प्रत्येक। मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा शासन के योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण संकल्प के साथ आयोजित इस बैठक में सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं बैठक प्रभारी भरत कश्यप ने अधिक से अधिक पार्टी के रीति एवं नीति को मजबूत बनाने के साथ शासन के प्रत्येक योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी देश और समाज के साथ प्रत्येक आम व्यक्ति के साथ है। पार्टी की नीति रीति एवं योजीजना से विकास समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है , हम सभी को मिलकर मजबूत इरादों के साथ समर्पण से पार्टी के हित उद्देश्य हेतु कार्य करना है। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भरत कश्यप, बड़ांजी शक्ति केंद्र प्रभारी डमरू भारद्वाज,सुदरू सेठिया, सरपंच महेंद्र भारद्वाज, नरेन्द्र भारद्वाज, राधेश्याम मांझी, त्रिलोचन मांझी, जीवनाथ, पीताम्बर, लोकेश्वर मांझी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button