जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन मजबूती को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर लोहण्डीगुड़ा मंडल के तोयर शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
बैठक में सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया
जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-आज प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर विधानसभा के प्रत्येक मंडल के शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की जा रही है, ताकि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में लोहण्डीगुड़ा मंडल के शक्ति केंद्र तोयर, ग्राम पंचायत तोयर में शक्ति केंद्र बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री सावेंद्र सेठिया,मिडिया प्रभारी भरत कश्यप जी, तोयर शक्ति केंद्र प्रभारी मनीष पोयाम,युवा मोर्चा महामंत्री श्री लखन ठाकुर, श्री अरुण कुमार कवासी सहित मंडल के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


