विद्या ज्योति स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव।

विद्या ज्योति विद्यालय में बस्तर वन मंडल के सहयोग से वन महोत् सव बड़े ही उत्साह और पर्यावरणीय जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में बस्तर वन मंडल के रेंजर देवेंद्र वर्मा जी, विद्यालय के प्राचार्य फादर एंटोनी, इको क्लब इंचार्ज मिस जैनी वीवा प्रिति, अंजू दुबे, मकसूदा हुसैन सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य थीम “वन स्टूडेंट, वन पौधा” रखा गया, जिसके अंतर्गत प्रत्येक छात्र को एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया और पर्यावरण को स्वच्छ व हरित बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।यह जानकारी पीटीआई श्री अब्दुल मोइम ने दी।



