31मार्च 1961 के लोहंडीगुड़ा गोली कांड में शहीद आदिवासियों को सर्व आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजली

BY-Naveen Shrivastava
लोहण्डीगुड़ा:-सर्व आदिवासी समाज बस्तर जिला के द्वारा 31 मार्च 1961 को लोहंडीगुड़ा गोलीकांड में निर्दोष आदिवासियों को गोली चलाकर मार दिया गया था। इस शहादत दिवस के अवसर पर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतु मौर्य ने बताया कि 31 मार्च दिन शुक्रवार को निर्दोष आदिवासियों को गोली मारकर हत्या कर दी। इस दिन को हमारे हजारों शहादत हुए आदिवासियों को याद कर रहे हैं। इस गोली कांड में शहादत को बेकार जाने नहीं देना चाहिए । इसी तरह हमारे आदिवासियों ने जल ,जंगल ,जमीन के लिए पहले से ही लड़ते आ रहे हैं। लोहण्डीगुड़ा ब्लाक अध्यक्ष इन्दर मांझी व युवा प्रभाग उपाध्यक्ष भरत कश्यप ने कहा कि हजारों की संख्या में पहुंचे थे गोली काण्ड में सैकड़ों आदिवासीयों शहीद हुए लेकिन इतिहास के पन्नों में सिर्फ 12लोगों को ही पहचान कर उनका नाम दर्ज किया गया है, जल्द ही शहीद परिवारों से छान बीन कर उनके नाम पर स्मारक बनाया जायेगा एवं आदिवासीयों को जेल में भी बंद किया था प्रशासन से उनका लिस्ट मांगकर इतिहास में उनका नाम भी दर्ज की जाएगी। इस कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष इंदर कश्यप, प्रदेश संयुक्त सचिव जगदीश मौर्य,कोया समाज संभागीय संरक्षण हिड़मो मण्डावी, प्रदेश युवा प्रभाग उपाध्यक्ष मोसू पोयाम, युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष संतु मौर्य, जिला उपाध्यक्ष भरत कश्यप, कोया कुटमा कर्मचारी प्रकोष्ठ संभागीय सचिव महेंद्र मण्डावी, युवा प्रभाग ब्लाक अध्यक्ष बसंत कश्यप, ब्लाक सचिव कमल नाग, आदिवासी युवा छात्र संगठन ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत कश्यप,छात्र उपाध्यक्ष डमरू मण्डावी, अनिल बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, जानकी नाग, जयसिंह कश्यप, इन्दर नाग, डोमेंन्द्र तारम, नरेंद्र ठाकुर,मोसू मण्डावी,चमन मौर्य, लक्ष्मी नाथ, धर्मेंद्र मरकाम,पूरन कश्यप, महेश कश्यप, टंकेश्वर भारद्वाज, सुखसागर कश्यप, भंवर मौर्य,पार्वती कश्यप, मृत्युंजय कश्यप, हेमलाल कश्यप, पुष्पेंद्र मौर्य, लक्ष्मन बघेल, दुलारू बघेल, महेंद्र मौर्य, सकरू मण्डावी, गांधी नेगी, आदि एवं शहीद परिवार उपस्थित थे।



