रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC ने आयोजित की ‘Be Your Own Style’ कार्यशाला

रायपुर: रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं VLCC ने आयोजित की ‘Be Your Own Style’ कार्यशाला
रायपुर। महिलाओं के व्यक्तित्व विकास, सौंदर्य जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा vlcc.com� School of Beauty के सहयोग से विशेष ब्यूटी एवं ग्रूमिंग वर्कशॉप ‘Be Your Own Style’ का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का संचालन ब्यूटी विशेषज्ञ नम्रता गुगलानी के मार्गदर्शन में किया गया, जो vlcc.com� School of Beauty की हेड हैं। इस दौरान प्रतिभागियों को हेयर स्टाइलिंग, बेसिक मेकअप और स्किन केयर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, उपयोगी टिप्स और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
दो दिवसीय इस विशेष कार्यशाला में 60 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसका लाभ उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सौंदर्य और व्यक्तित्व निखार से जुड़े आधुनिक तरीकों को करीब से समझा।
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को प्रेरक, उपयोगी और ज्ञानवर्धक मंच उपलब्ध कराना भी है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने में मदद करती हैं। सही स्किन केयर, उपयुक्त हेयर स्टाइलिंग और संतुलित मेकअप के जरिए हर महिला अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बना सकती है।
यह कार्यशाला महिलाओं के लिए सीखने, समझने और स्वयं को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुई।




