FEATURED

पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फेयरवेल समारोह आयोजित, रवीना मूलचंदानी बनीं मिस फेयरवेल

जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में एम.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने कॉलेज जीवन की यादों को साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रवीना मूलचंदानी को “मिस फेयरवेल” का खिताब प्रदान किया गया। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उन्हें “ब्यूटी विद ब्रेन” का विशेष टैग भी दिया गया।
रवीना मूलचंदानी नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राध्यापकों, सहपाठी छात्र-छात्राओं तथा सिंधी समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button