ग्राम गढ़िया में लगा जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निराकरण


जगदलपुर लोहंडीगुड़ा।ग्राम पंचायत गढ़िया में ग्राम सरपंच एवं पंचगणों की उपस्थिति जनचौपाल लगा जहां ग्रामवासियों की समस्याओं सरपंच परिचित हुए एवं उनके समस्याओं का निराकरण किया गया । ग्राम सरपंच श्री भरत ने ग्रामीण से कहा कि हम मिलकर जागरूकता के साथ सरकारी योजनाओं का फायदा भविष्य के लिए उठा सकते हैं और समस्याओं का हल बातचीत से किया जा सकता है, यह लगातार होते रहना चाहिए।
जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे जहां ग्रामीणों ने चौपाल में राशन ,रोजगार, आवास जैसे समस्याओं के साथ अन्य समस्याओं को खुलकर सामने रखा जिसे उपस्थित ग्राम सरपंच श्री भरत कश्यप ने गंभीरता से सुना एवं यथासंभव निराकरण करने के साथ ग्रामीणों को आवश्यक समझाइस भी दिया,इस अवसर सरकारी योजनाओं से जुड़े विषयों मैं आ रही कठिनाइयों को हल करने के साथ योजनाओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया।



