छत्तीसगढ़

बस्तर बेटा नवनीत के नेतृत्व को लेकर बस्तर में उत्साह की लहर 

 

 

सैकड़ों युवाओं ने श्रेष्ठ बस्तर के निर्माण के लिए थामा मोर्चा का दामन

 

जनता का विश्वास उनका हौसला भी बढ़ाता है और जिम्मेदारी भी-नवनीत चांद

 

 

जगदलपुर। मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बस्तर बेटा के नाम से जाने जाने वाले युवा नेता श्री नवनीत चांद के नेतृत्व एवं कार्यशैली के साथ मोर्चा एवं पार्टी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर बस्तर भर से बड़ी संख्या में युवा मुक्ति मोर्चा एवं पार्टी से जुड़ रहे हैं इस कड़ी में जगदलपुर विधानसभा के बूथो को मजबूत करने अनेकों ग्राम पंचायत के लोगों ने आज नवनीत चांद की उपस्थिति में मोर्चा एवं जनता कांग्रेश में प्रवेश किया है उन्होंने एक स्वर में कहा है बस्तर को श्रेष्ठ बनाना है और मिलकर आदरणीय नवनीत भैया के साथ काम करना है।

 

श्री नवनीत चांद ने इस अवसर पर कहा है कि मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के नीति रीति से प्रभावित होकर स्वेच्छा से मिलजुल कर अपनी समस्याओं के साथ बस्तर के समस्याओं से लड़ने युवा अपने सामने आ रहे हैं अब बस्तर बदलाव की जरूरत है कांग्रेसी एवं भाजपा ने बस्तर को खूब ठगा है और लूटा है भ्रष्टाचार की नदियां बहा रही है अधिकारी मनमानी कर रहे हैं ऐसे में जनता का विश्वास उनका हौसला भी बढ़ाता है और जिम्मेदारी भी युवाओं के प्रवेश के अवसर पर अजय बघेल,ओम मरकाम,रामू नाग,पीतम नाग ,पाकालु कश्यप,रूप नारायण सेठिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button