रानी सागर के किनारे रेलिंग्स लगाने की मांग

राजनांदगांव: हिन्दू युवा मँच जिला इकाई राजनांदगाँव ने रानी सागर तालाब के पूर्वी छोर में राहगीरों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलिंग्स अथवा दीवार बनाने की मांग महापौर हेमा देशमुख और नगर निगम के आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से की है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया किए रानी सागर तालाब के पूर्वी छोर पर दिग्विजय कॉलेज स्थित दरगाह से लगे पूर्वी किनारे पर किसी भी प्रकार की रेलिंग या दीवार नही बनाई गई है। जिसके कारण रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को आगे रास्ता होने, भ्रम की स्थिति बनी रहती है और खतरे का अंदेशा लगातार बना रहता है। क्या पता कब किस दिन कोई अनहोनी घट जाए और किसी प्रकार की हताहत हो जाये। आगे सड़क नहीं तालाब है यह बताने किसी भी प्रकार का दिशा सूचक या बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिसके कारण तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन किसी प्रकार की दीवार, रेलिंग्स या अवरोध न होने की वजह से सीधे तालाब में गिर सकते हैं और उनकी इस हादसे में जान भी जा सकती है। रात्रि के समय तो स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक इसलिए हो सकती है। क्योंकि दिन की तुलना में रात्रि में दृश्य साफ तौर पर दिखाई नहीं देता, अंधेरे की वजह से आगे रास्ता होने जैसी भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और राहगीर तालाब में गिर सकते हैं। वहीं रात्रि के समय लोग नशे में भी रहते हैं, जब होश में रहते हुए दुर्घटना की स्थिति बनने लगी है, तब नशे की स्थिति में किसी दुर्घटना घट जाना स्वाभाविक है। उक्त सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तालाब के पूर्वी किनारे पर रेलिंग्स या दीवार खड़ी करने हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने महापौर हेमा देशमुख और नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से की है। गौरतलब हो कि, लोकहित की इस मांग पर महापौर हेमा देशमुख ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में तत्काल रेलिंग्स लगाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
ज्ञापन सौंपने हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल, शहर संयोजक राजा ताम्रकार, जिला सह संयोजक तोमेश साहू, जिला प्रचार प्रमुख ढ़ालेश वैष्णव, शहर सह संयोजक मिहिर श्रीवास, दिव्यांग मिश्रा, अभिषेक शर्मा, आर्यन सोनवानी, शहर मंत्री जीत कुंवर लहरे, अजय साहू, रॉकी खोब्रागढ़े एवं रवि साहू सहित हिन्दू युवा मंच के सदस्य एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



