फातिमा सना शेख हुईं कोरोना संक्रमित,एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कोरोना महामारी महाराष्ट्र में तेजी से फैल रही है और ऐसे में कई सितारें कोरोना संक्रमित भी हो चुके हैं। अब एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। जिसके बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
फातिमा सना शेख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें, दोस्तों।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। तो वहीं एक्ट्रेस फिल्म ‘लूडो’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट में राजकुमार राव थे। इसके अलावा फातिमा फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में नजर आई थी। फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट में अभिनेता मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे।



