FEATURED

ग्राम कोरपाल में जलसंकट, नवनीत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर से की मुलाकात

 

मुक्ति मोर्चा नेता ने : कहा यह समस्या केवल एक उदाहरण है समूचा बस्तर पेयजल के गंभीर संकट से गुजर रहा

 

जगदलपुर।नल जल योजना अंतर्गत ग्राम कोरपाल में सोलर टैंको से पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने बस्तर कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है।

 

 

बस्तर में विभिन्न जनमुद्दों के साथ जल संकट को लेकर पहले से बस्तर की आवाज बुलंद करते श्री नवनीत चांद ने कहा कि बस्तर में पेयजल की समस्या है सरकार बड़ी-बड़ी दावे तो करती है परंतु हकीकत यह है कि सतह पर में पेयजल की गंभीर समस्याओं से यहां के बस्तरवासी गुजर रहे हैं इसी का उदाहरण है कोरपाल की समस्या।

 

उक्त ज्ञापन को लेकर बस्तर नेता मोर्चा के प्रमुख संयोजक ने बताया कि ग्राम तुसेल आश्रित ग्राम कोर

पोल में दो वर्षों से पानी के सोलर टैंकर बनकर तैयार हैं उन्होंने कहा कि डोंगरीपार , राउत पारा, कोटू पार आमाडोंगरी पर सहित बाकटी पारा, पुजारीपारा में पाइपलाइन तक विस्तार कर दिया गया है लेकिन 6 सोलर टैंक से कनेक्शन नहीं दिया गया है जिसके कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है पीएचई विभाग से संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा रहा। कुल मिलाकर समस्या के बाद भी कुछ किए जाने को लेकर न शासन में ना प्रशासन में गंभीरता दिख रही है उन्होंने कहा कि मुक्ति मोर्चा बिना किसी राजनीतिक विचार महत्वाकांक्षा के साथ जनता के साथ कम से कदम मिलाकर खड़ी है हमारा उद्देश्य है बस्तर के जमीन सड़क गांव खेत खर्च और आम लोगों के जीवन आदिवासियों के जीवन से समस्याओं का अंत हो और यह लड़ाई हमारी चलती रहेगी सरकार बस्तर में पेयजल को लेकर गंभीर हो और तुरंत ऐसी समस्याओं का निराकरण करें।

Related Articles

Back to top button