FEATURED

एरंडवाल में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

 

 

बस्तर/लोहंडीगुड़ा:

विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत ग्राम एरंडवाल (भूरीभाटा पारा) में सड़क की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क नहीं होने के कारण उन्हें रोजमर्रा के जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। कई बार आपातकालीन स्थिति में समय पर अस्पताल तक पहुंच पाना भी संभव नहीं हो पाता, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को गरिमामय जीवन जीने का अधिकार है, जिसमें सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव अत्यंत चिंताजनक है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि ग्राम एरंडवाल के भूमगांव पारा में शीघ्र सीसी सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कर निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

मुख्य मांग:

सड़क का निरीक्षण कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।

साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल, जिला महामंत्री संतु कश्यप, मानसिंग, रिंकू, मिट्ठू, राम लछन, नारे, संतो, शंकर, बुकरों, सोनधर, मुया, साधु, बुधराम, सामदेव, झिटकू, नीलू, बनसी, शिव कश्यप एवं बोडा कश्यप सहित अन्य ग्रामीणजन।

Related Articles

Back to top button