FEATURED

सेहत से समृद्धि तक पत्रकारों के लिए मारुति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया फाउंडेशन द्वारा विशेष सेमिनार का आयोजन।

मेघा तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर(छत्तीसगढ़) – पत्रकारिता एक ऐसा पेशा है, जिसमें फील्ड में जाकर विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। लगातार भागदौड़, अनियमित दिनचर्या और मानसिक दबाव के बीच पत्रकार न केवल समाज को सशक्त बनाते हैं, बल्कि खुद भी कई चुनौतियों का सामना करते हैं।

इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए “सेहत से समृद्धि तक” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में उन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और अनुशासित जीवनशैली अपनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अनुभवी पत्रकार अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वे स्वयं को कैसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा भी फिटनेस, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन के महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, उनके योगदान को सम्मान देना तथा “स्वस्थ पत्रकार – सशक्त समाज” की अवधारणा को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का आयोजन आदित्य होटल में दिनांक 6 अप्रैल, समय शाम 4 बजे से किया जाएगा। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी उपस्थित रहेंगे l

Related Articles

Back to top button