रायपुर: कट्टे की नोक पर दो युवक का अपहरण,2 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद,6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सक्रिय पुलिसिंग का बड़ा असर देखने को मिला। रामकुंड क्षेत्र में दो युवकों का अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि, थाना आजाद चौक क्षेत्र के रामकुंड स्थित घोराही तालाब के पास दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना आजाद चौक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी की। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में दबिश दी गई, जहां से धमतरी निवासी जीवन यदु और राकेश शर्मा को सकुशल मुक्त कराया गया।

 

पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Raipur Crime News: पुलिस ने अपरहरण के मास्टर माइंड हरिओम सोनकर समेत आरोपी कामरान अब्बास, नवीन उर्फ नन्नू ढीमर, लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन,राकेश और अनिल धीवर, (47) शामिल हैं। सभी आरोपी आजाद चौक थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। आरोपी हरिओम सोनकर के खिलाफ 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अपहरण, लूट, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के प्रकरण शामिल हैं। वहीं अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड जांच हो रही है।

 

इस वजह से किया था अपहरण

पूछताछ में सामने आया कि, करीब दो लाख रुपये के लेन-देन विवाद को लेकर आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर दोनों युवकों को करबला तालाब के पास से अगवा किया था। हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। साथ ही नगद रकम, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी लूट ली गई। पुलिस की त्वरित रणनीतिक कार्रवाई से बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को धर दबोचा गया।

Related Articles

Back to top button