FEATURED

रायपुर : पुलिस वाहन की चपेट में आए दाे स्कूली बच्चे , एक की मौत, दूसरा गंभीर

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की गाड़ी के एक बड़ा हादसा हो गया है। पुलिस के एक वाहन के शुक्रवार को एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 वर्षीय बच्चे की की मौत हो गई जबकि उसकी छोटी बहन घायल हो गई। घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई और मृतक बच्चे के परिजनों को जानकारी दी गई।

 

हादसे की पुष्टि सिविल लाइन पुलिस ने की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पौने आठ बजे हुई। हादसा सिविल लाइन थाने के छत्तीसगढ़ क्लब के पास हुआ है।

 

स्कूल जा रहे थे भाई-बहन

अधिकारी ने बताया कि 14 वर्षीय बच्चा और उसकी 10 वर्षीय बहन स्कूटर से स्कूल जा रहे थे। तभी पुलिस लाइन की ओर जा रही पुलिस की ‘टोइंग गाड़ी’ (वाहन उठाकर ले जाने वाली) वैन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बहन घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेज रफ्तार में था पुलिस वाहन

हादसे में घायल छात्रा की पहचान नमिसा के नाम से हुई है। उसे इलाज के लिए अम्बेडकर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि पुलिस वाहन तेज रफ्तार में था। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

हादसे के बाद ड्राइवर फरार

हादसे के बाद पुलिस वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के समय पुलिस के वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी।

Related Articles

Back to top button