महारानी अस्पताल में गरिमा पूर्वक बस्तर की महारानी प्रफुल्ल देवी की 115 वीं जयंतीसमारोह मनाई गई


छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सहित सेवा में समर्पित अस्पताल स्टाफ ने किया महारानी का स्मरण
जगदलपुर , नवीन श्रीवास्तव।स्थानीय चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक महारानी में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा बस्तर के दूरदर्शी एवं जनहित कार्यों के लिए समर्पित रही महारानी प्रफुल्ल देवी जी की 115 वीं जयंती समारोह मनाई गई। इस अवसर पर संघ की जिला अध्यक्ष रीमा दानी सहित प्रांतीय पदाधिकारी एवं संभागीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ स्टाफ गण उपस्थित थे।
इस दौरान अस्पताल परिसर में उनके स्थापित प्रतिमा स्थल की सजावट की गई थी एवं वहां सुंदर रंगोली डाली गई थी । महारानी के जयंती समारोह पर गरिमा पूर्वक संघ एवं उपस्थित स्टाफ ने उन्हें याद किया।विदित हो कि बस्तर की प्रथम महिला शासिका महारानी प्रफुल्ल देवी लोगों की भलाई और सेवा कार्यों के लिए जानी जाती हैं, उनके सम्मान में ही महारानी अस्पताल की स्थापना वर्ष 25 फरवरी 1938 में हुई थी, जो वर्षों से बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा का एक प्रमुख स्तंभ रहा है।



