धरती माता करे पुकार, पेड़ लगाकर करो उसका श्रृंगार-गणतंत्र दिवस पर जागरुकता अभियान
पर्यावरण के दुश्मन है तीन पन्नी प्लास्टिक और पॉलिथीन-लाइब्रेरी के युवाओं ने किया पौधारोपण

गणतंत्र दिवस पर युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए की अपील
मेघा तिवारी की रिपोर्ट* भोपाल(मध्यप्रदेश)। शासकीय मौलाना आज़ाद केंद्रीय पुस्तकालय, भोपाल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय पार्षद मोहम्मद वसीम उद्दीन एवं क्षेत्रीय ग्रंथपाल रत्ना वाधवानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी l साथ ही पुस्तकालय के सदस्यों के साथ मिलकर पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया l इस अवसर पर पुस्तकालय की 250 सदस्यों ने पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास के लिए मिशन लाइफ के 7 उद्देश्यों का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर किए l
👉मिशन लाइफ के 7 मुख्य बिंदु :
1.ऊर्जा की बचत
2.पानी का संरक्षण
3.एकल-उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार
4.टिकाऊ/सतत खाद्य प्रणाली को अपनाना
5.ठोस अपशिष्ट को कम करना
6.स्वस्थ जीवन शैली अपनाना
7.ई-कचरे को कम करना
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुस्तकालय परिसर में बड़ी संख्या में युवाओं ने पौधा रोपण किए, साथ ही युवाओं ने पक्षियों के लिए सकोरे भी रखे l इस शुभअवसर पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले पुस्तकालय सदस्य हर्ष रावत, कैलाश गौतम, तपन बिहारी, नीरज तिवारी को विभिन्न शासकीय सेवाओं में चयनित होने पर क्षेत्रीय रत्ना वाधवानी ने सम्मानित भी किया l इस अवसर पर पुस्तकालय की क्षेत्रीय ग्रंथपाल के साथ स्थानीय परिषद एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र भी उपस्थित रहे l



