मेक जॉन एकेडमी स्कूल में दिखे नन्हे – नन्हे गांधी सुभाष भगत और रानी लक्ष्मीबाई…

26 जनवरी पर अपने पहनावे से सबका दिल जीत लिया बच्चों ने ,शान से लहराया तिरंगा
जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।शहर के हृदय स्थल लाल चर्च के सामने मेक जॉन एकेडमी मे शान से लहराया तिरंगा झंडा प्यारा । गणतंत्र दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिशप रेव्ह एस. सुना विशिष्ट अतिथि रेव्ह लॉरेंस दास सहित बस्तर मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री जे बेचक मेक जॉन एकेडमी के उपाध्यक्ष श्री रत्नेश बेंजामिन पूर्व जिला प्रॉपर्टी कमेटी, अध्यक्ष सुरेंद्र जॉन शांति नगर वार्ड पार्षद जोस्टिन भवानी, प्रधानाध्यापिका सुजिता कांत के करकमलों के द्वारा उक्त अवसर पर तिरंगा फहराया गया इस दौरान स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चे जो विभिन्न वेशभूषा में पहुंचे थे आकर्षण का केंद्र बने रहे किसी बच्चे ने गांधी जी को अपनी तैयारी से सजीव कर दिया तो किसी ने सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह ,लाल बहादुर शास्त्री को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनकी वेशभूषा धारण कीए नन्हे मुन्ने बच्चे बड़े सुंदर लग रहे थे ।
स्कूल परिसर इस दिन वंदे मातरम भारत माता की जय ,गणतंत्र दिवस अमर रहे यह सब नारे से गूंज उठा। उपस्थित गणमान्य एवं प्रतिष्ठित समाज प्रमुखों पालकों वरिष्ठ जनों के द्वारा लगाए गए अंत में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।



