FEATURED

वरिष्ठ पत्रकार व्यास पाठक छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने 

 

 

पत्रकारिता के बेहतरी एवं पत्रकारों के साथ यूनियन के हित के लिए कार्य करेंगे – व्यास पाठक

 

जगदलपुर।वरिष्ठ पत्रकार,समीक्षक विचारक श्री व्यास पाठक छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए, मौके पर उत्साह से भरे यूनियन के समस्त सदस्यों ने उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है श्री व्यास ने इस अवसर पर कहा कि यूनियन को प्रदेश के साथ देश में एक नए आयाम तक ले जाएंगे।

 

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की गत शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक सालिम हॉस्टल में दोपहर को आहुत की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री ईश्वर दुबे के साथ IFWJ पर्यवेक्षक राष्ट्रीय सचिव शिवशंकर सोनपिपरे पिपरिया उपस्थित थे । प्रवेक्षक के निर्देशन में यूनियन के समस्त सदस्यों के बीच आपसी विमर्श एवं सर्व सहमति से वरिष्ठ पत्रकार श्री व्यास पाठक को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया ,नियुक्ति के बाद उत्साहस्फूर्त सदस्यों ने उन्हें अपनी बधाई दी एवं संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

 

इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने नव नियुक्त अध्यक्ष श्री पाठक को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा श्री दुबे ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा तैयार करने योजना बनाई गई ,उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा की श्री पाठक के नेतृत्व में कार्य करते हुए संगठन को गति मिलेगी श्री पाठक ने इस अवसर पर सभी सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सदैव पत्रकार एवं संगठन हित में काम करेंगे और छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन को देश व प्रदेश में नया आयाम देंगे।

Related Articles

Back to top button