FEATURED

 रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस में लगी भीषण आग

रायपुर। राजधानी रायपुर के टैगोर नगर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में भीषण आग लग गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

बताया जा रहा है कि आग कार्यालय के भंडार कक्ष में लगी, जहां महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज रखे गए थे। देखते ही देखते लपटें तेज होती चली गईं और आसपास के हिस्सों तक फैलने लगीं। आग की चपेट में आने से कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

 

वहीं मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button