FEATURED

धान खरीदने से बचने जबरदस्ती रकबा सरेंडर एवं टोकन रद्द कर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा

 

 

किसानों के जबरदस्ती रकबा सरेंडर एवं टोकन रद्द करने को भाजपा सरकार का किसान विरोधी चरित्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार 3100 रु. क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी से बचने जबरदस्ती रकबा सरेंडर एवं पूर्व से कटे टोकन को निरस्त कर रही है। भाजपा की नीयत में खोट है धान खरीदी में अभी 12 दिन शेष है, लेकिन व्यवस्था भयानक खराब है। किसान आज भी धान बेचने संघर्ष कर रहे है। भाजपा धान खरीदी के मनगढ़ंत झूठे आंकड़े जारी कर भ्रम फैला रही है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में धान खरीदी मंडी को भी ठेका में दे दिया गया है। जांजगीर चांपा के नवागढ़ ब्लाक के कीरित में 7 रु. प्रति क्विंटल पर ठेका में धान खरीदी की जा रही, ठेकेदार किसानों से 40 किलो से ज्यादा धान तौल कर किसानों को नुकसान पहुंचा रहे है। मगरलोड बिरझूली के भाजपा कार्यकर्ता के 12 एकड़ का टोकन बिना जानकारी के सरेंडर कर दिया गया, वो सह परिवार आत्मदाह की चेतावनी दे रहा है। धान खरीदी केंद्रों में पहले से खरीदी हुई धान कस्टम मिलिंग नहीं होने के कारण जाम हो गया है, जिसके चलते किसान धान नहीं बेच पा रहे है। पूरे प्रदेश में सरकार किसानों के खलिहान ब्यारा की चेकिंग कर रही है आखिर भाजपा सरकार किसानों को कितना प्रताड़ित करेगी।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान इतना प्रताड़ित है कि वो आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने मजबूर है। क्या यही मोदी की गारंटी, साय का सुशासन है? कांग्रेस मांग करती है धान बेचने पंजीकृत किसानों से वादा अनुसार धान की खरीदी की जाये।

 

Related Articles

Back to top button