छत्तीसगढ़ में 2873 कोरोना मरीजों की पहचान व 24 मौतें – जांजगीर-चांपा में मिले रायपुर से अधिक केस

रायपुर, प्रदेश में गुरुवार को 2873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 1871 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें 485 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज व 1386 मरीजों ने होम आइसोलेशन कम्पलीट किया है। आज 8 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही पूर्व में हुई 16 मौतों की जानकारी विभाग को विलंब से आज मिली है। प्रदेश में एक्टिव केस 27427 हैं। 1158 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने रात 8 बजे की स्थिति में मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है। प्रदेश में आज सबसे अधिक जांजगीर-चांपा जिले में मरीजों की पहचान हुई है। दुर्ग से 160, राजनांदगांव से 119, बालोद से 90,बेमेतरा से 65, कबीरधाम से 73, रायपुर से 306,धमतरी से 98,बलौदाबाजार से 64,महासमुंद से 56, गरियाबंद से 24, बिलासपुर से 123, रायगढ़ से 272, कोरबा से165,जांजगीर-चांपा से 353, मुंगेली से 34, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 8, सरगुजा से 57,कोरिया से 86, सूरजपुर से 38, बलरामपुर से 38, जशपुर से 36, बस्तर से 111, कोंडागांव से 72 ,दंतेवाड़ा से 87, सुकमा से 93, कांकेर से 148,नारायणपुर से 15,बीजापुर से 77 और अन्य राज्य से 8 मरीजों की पहचान हुई है



