अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन के मध्य युक्तियुक्तिकरण पीड़ित शिक्षकों ने सौंपा महत्त्वपूर्ण ज्ञापन
शिक्षक नेता भुवन सिन्हा एवं विकास राजपूत ने दिया हड़ताल को समर्थन


रायपुर, छत्तीसगढ़/,छत्तीसगढ़ के सैकड़ों युक्तियुक्तिकरण–पीड़ित शिक्षक आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचनालय पहुँचे और मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।
संचालनालय में संचालक की अनुपस्थिति होने पर यह ज्ञापन उप–संचालक श्री आशुतोष चावरे को सौंपा गया।
यह ज्ञापन प्रदेशभर के उन शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर आधारित है जो विगत कई महीनों से युक्तियुक्तीकरण प्रक्रिया में हुई गंभीर विसंगतियों, प्रशासनिक अन्याय, वेतन-निरोध, वरिष्ठता उल्लंघन और सुनवाई न होने की स्थिति को झेल रहे हैं।
🔶 नेतृत्व एवं विभिन्न जिलों से शिक्षक प्रतिनिधियों की उपस्थिति
ज्ञापन सौंपने हेतु विभिन्न जिलों से शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
प्रदीप पुनम बरियार – बिलासपुर रघुनंदन साहू – बालोद श्रीमती रेणुका चंद्राकर – धमतरी सुभाष मिश्रा – कुरुद उमेश कुमार – कोरबा रवि वर्मा – मंदिर हसौद उमाशंकर राठिया – कोरबा आभा दुबे – दुर्ग श्रीमती कोमल पटेल – धरसीवा पुष्पा साहू – बालोद श्रीमती किरण सिन्हा – रायपुर शैलेन्द्र शर्मा – रायपुर भगवती साहू – कोंडागांव रवि श्रीवास्तव – बस्तर
इसके अतिरिक्त महेंद्रगढ़, चिरमिरी, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, आरंग, सुकमा, कोंटा, बस्तर, कोंडागांव सहित अनेक जिलों के शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
🔶 संगठनों का मजबूत समर्थन
आज के ज्ञापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के
⭐ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, संभाग अध्यक्ष (दुर्ग) – श्री भुवन सिन्हा एवं नवीन शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष विकास राजपूत ने औपचारिक चर्चा करके युक्तिकरण पीड़ित शिक्षकों के मांगों को समर्थन दिया ।
विशेष रूप से अपने संगठन की ओर से लिखित समर्थन पत्र भी सौंपा।
उन्होंने स्पष्ट कहा—
> “शिक्षकों के साथ युक्तियुक्तिकरण में हुआ अन्याय अस्वीकार्य है। हमारा संगठन इस संघर्ष में पूर्णतः साथ खड़ा है।”



