MP:Lockdown के दौरान इन 7 शहरों में क्या रहेगी व्यवस्था, जानें विस्तार से

भोपाल, देश में कोरोना  का संक्रमण फिर एक बार तेजी से पैर पसार रहा हैं. कोरोना वायरस टीकाकरण का अभियान तो चल ही रहा हैं. साथ ही कई राज्यों के प्रमुख शहरों में फिर एक बार लॉकडाउन  की घोषणा हो चुकी हैं. मध्यप्रदेश में भी अब 7 शहरों में रविवार को लॉकडाउन रहेगा. छत्तीसगढ़ में भी इस बात की चर्चा तेजी से चल रही हैं. छत्तीसगढ़ के दुर्ग और राजधानी रायपुर में मरीजों की संख्या में तेजी से लगातार वृद्धि हो रही हैं.

देश में महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहें हैं. इसलिए महाराष्ट्र के नागपुर में लॉकडाउन लगाया गया हैं. इसी राह में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में भी अब 4 के बजाय 7 शहरों मे रविवार का लॉकडाउन रहेगा. इनमे इंदौर, भोपाल और जबलपुर के बाद अब बैतूल, छिंदवाडा़, रतलाम और खरगोन भी शामिल हो गये हैं. छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया हैं.

Related Articles

Back to top button