मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी की साल भर रहेगी असीम क

मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना गया है। 2023 में मकर संक्रांति की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है। कुछ लोगों का मानना है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को है और कुछ पंडितों का कहना है कि मकर संक्रांति 15 जनवरी की है। हालांकि हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य मकर राशि में 14 तारीख को रात 08 बजकर 44 मिनट पर प्रवेश करेंगे। जिसके चलते पुण्यकाल 15 जनवरी को होगा। हालांकि ज्योतिषाचार्यों का मत है कि मकर संक्रांति का पर्व 14 और 15 जनवरी दोनों दिन ही मनाया जा सकता है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक मकर संक्रांति पर किस चीज का करें दान-

● मेष लाल वस्त्रत्त्, लाल चंदन, गेहूं, गुड़, तांबा, मूंगा, मसूर, घी, कस्तूरी, सोना

● वृषभ सफेद फूल, चंदन, चावल, चांदी, घी, सफेद वस्त्रत्त्, हीरा, दूध

● मिथुन मूंग,कस्तूरी, कांसा, हरा वस्त्रत्त्, पन्ना, सोना, मूंगा, कपूर, फल,कपूर

● कर्क सफेद फूल, सफेद वस्त्रत्त्, चावल, चीनी, चांदी, मोती, दही, शंख, कपूर

● सिंह लाल फूल, लाल वस्त्रत्त्, माणिक्य, केशर, तांबा, घी, गेहूं, गुड़, लाल गाय

● कन्या हरा फूल, कस्तूरी, कांसा, मूंग, हरा वस्त्रत्त्, पन्ना, घी, हाथी दांत,सोना

● तुला सफेद चंदन,सफेद फूल, चावल, चांदी, सफेद वस्त्रत्त्, हीरा दूध

● वृश्चिक गेहूं, गुड़, तांबा, मूंगा, लाल फूल, लाल वस्त्रत्त्, लाल चंदन, मसूर

● धनु पीला वस्त्रत्त्, चने की दाल, हल्दी, पीला फल, पीला फूल, सोना,पुस्तक

● मकर उड़द,काला तिल, तेल, काले वस्त्रत्त्,लोहा,कस्तूरी,काली खड़ाऊं, नीलम

● कुंभ काले वस्त्रत्त्,काला तिल,काली उड़द,तिल का तेल,काला छाता, कस्तूरी

● मीन चने की दाल, पीला वस्त्रत्त्, हल्दी, पीला फूल-फल,कांसा, सोना, देसी घी

अगले दो माह विवाह मुहूर्त-

काशी से प्रकाशित पंचांगों के अनुसार इस वर्ष मकर संक्रांति के बाद 26 फरवरी तक ही विवाह मुहूर्त मिलेंगे। 27 फरवरी से पुरुषोत्तम मास शुरू होगा। 31 मार्च 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक बृहस्पति अस्त रहेंगे इसलिए अप्रैल मास में वैवाहिक मुहूर्त नहीं मिलेगा। 29 जून को देवशयनी एकादशी की तिथि से चातुर्मास आरंभ हो जाएगा। अगले चार महीने विवाह मुहूर्त नहीं मिलेंगे। पुन 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से पुन वैवाहिक मुहूर्त प्राप्त होंगे।

जनवरी व फरवरी माह के विवाह मुहूर्त-

जनवरी-19, 25, 26, 2, 28, 30 और 31
फरवरी-1, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 17, 22 एवं 26

Related Articles

Back to top button