FEATURED

लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के भाजपाइयों ने चलाया चित्रकोट में स्वच्छता अभियान, कहा स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

 

 

 

जगदलपुर लोहंडीगुड़ा।आज दिनाँक 21 सितंबर को सेवा पखवाड़ा के तहत लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने चित्रकोट शक्ति केन्द्र के अंतर्गत पोलिंग बूथ पदरगुडा पर्यटनस्थल, शिव मंदिर प्रांगण,अंबेडकर चौक में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया ।

 

ज्ञात हो कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर गाँधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाना है इसी के तहत आज स्वच्छता अभियान को सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए लोहंडीगुड़ा मंडल भाजपाई नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया । इस अवसर पर एक स्वर में भाजपाइयों ने संकल्प लिया कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है हम सब मिलकर अपने आसपास स्वच्छ सुंदर बनाए रखेंगे। साफ सफाई अभियान के दौरान हम मंडल अध्यक्ष श्री मंगतू कश्यप जी के साथ स्वच्छ अभियान में भाग लिया मंडल महामंत्री सावेंद्र सेठिया, भूमि प्रभारी व गढ़िया सरपंच भरत कश्यप,पूर्व सरपंच श्रीमती बुटकी कश्यप,उप सरपंच मुरलीधर कश्यप,सुदरू सेठिया, धनसिंग ठाकुर,दुष्यन्त ठाकुर, प्रेमलाल यादव, मनिराम, हेमनाथ बघेल, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button