FEATURED

सेजस करंजी स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम का हुआ आयोजन  

 

 

जगदलपुर– स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर सेजस करंजी मे स्कूल के इको क्लब और क़ृषि विज्ञान केंद्र जगदलपुर के सहयोग से शाला प्राचार्य विश्वमोहन मिश्रा के अध्यक्षता से स्वच्छता का शपथ लिया गया। साथ ही क़ृषि विज्ञान के क़ृषि वैज्ञानिक धर्मपाल करकेट्टा ने ग्यारहवी बारहवी के बच्चों को करियर काउंसलिंग दिया जिसमे क़ृषि से सम्बन्धित अनेकों पद जैसे नेट,सेट,एफसीआई,फ़ूड इंस्पेक्टर और क़ृषि से जुड़े व्यवसाय से अवगत करवाया।

इस कार्यक्रम मे इको क्लब की अंतर्गत कई पेड़ लगवाए गए जिसमे शाला प्रभारी मेघा महतो के साथ इको क्लब संचालक रामनाथ यादव,कार्यक्रम प्रभारी भामिनी राव और यामिनी दुबे,जय बंजारे,हेमानी नाइक,मनीष जोशी,अनुवा बिस्वास,आयुषी जैन,शिवानी करे,भारती बघेल,सरस्वती देवांगन और कई कक्षाओं के बच्चे अपने माँ के साथ शामिल रहे.

कार्यक्रम का उदेश्य एक पेड़ माँ के नाम के पहल कों बढ़ावा देना पर्यावरण के लिये बच्चों शिक्षकों और समाज कों जागरूक करना हैं।

Related Articles

Back to top button