धर्म से बड़ा कुछ भी नहीं – बसंत अग्रवाल
जब से भाजपा आई है धर्म के काम हो रहे हैं कांग्रेस के विधायक मंत्रियों ने कुछ नहीं किया

,रायपुर। श्री बसंत अग्रवाल ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि – जब बात कांग्रेस के मंत्री विधायकों की होती है तो कांग्रेस के मंत्री और विधायक ऐसे हैं जिन्होंने कुछ भी नहीं किया ।
पार्टी के लिए समर्पित श्री बसंत अग्रवाल ने कहा कि धर्म से बड़ा कोई नहीं और इसे राजनीतिक परिपेक्ष से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आज तक कोई भी मंत्री या विधायक रहे हो किसी भी तरह के धर्म के कार्य नहीं किए , पर आपने दही हांडी का अवसर हो या धार्मिक अवसर अन्य इससे जुड़े कार्य भाजपा के सभी नेता लगे होते । श्री अग्रवाल ने कहा कि आप सबने देखा ही होगा हमारे जब से भाजपा सरकार आई है तब से धर्म का कार्य हो रहा है उन्होंने कहा कि मैने जो भी धर्म का कुछ काम किया है उसमें श्री राजेश मूणत जी का सहयोग रहता है इस सब को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। विरोधी लोग अब चलाते रहते है।



