रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह… मंदिरो में विधीवत किया गया पूजा अर्चना…. प्रभु श्रीराम की जयकारों की गुंज


हरिमोहन तिवारी रायपुर
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने से महासमुंद जिलेवासियों में जबरदस्त उत्साह है. गांव से लेकर शहर तक सभी जगह उत्साह का वातावरण है. जिलेभर में दीपावली जैसा माहौल दिखाई दे रहा है.
लोग अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर दीपोत्सव की तैयारी में लगे हैं. बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी जनों में भारी उत्साह है.
ग्राम पैकिन के सरपंच पुजानिलेश तिवारी एंव शैलेद्र तिवारी के हाथों पंडित सव्यसाची मिश्रा व सुभाष के द्वारा श्रीराम मंदीर में विधीवत पूजा अर्चना सम्पन्न कराया गया
वही जगन्नाथ स्वामी मंदीर के प्रागंण में आयोजित हरिकीर्तन मंडली की ओर से हरे राम ,हरे राम, राम-राम हरे -हरे के साथ प्रभु श्रीराम की जयकारों की उद्घोष से गुंज उठा पुरा गांव अंचल के प्रत्येक मंदीरों में विधीवत पूजा अर्चना किया गया
इस दौरान निलेश तिवारी ने नागरिकों से आव्हान किया कि जीवन में भगवान राम के चरित्र को उतारे और उस पर चले.
इस अवसर गांव के श्रद्धालुओं सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे!



