नेतानार ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत से हुवा लाखो का गोलमाल स्ट्रीट लाइट खरीदी का कर दिए भुगतान धरातल में नहीं है कोई स्ट्रीट लाइट करवाएंगे जांच – नरेंद्र भवानी

मामले में नरेंद्र भवानी ने जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेतानार में हुए वर्ष 2020 -21 में हुए विकास कार्य पर भुगतान पर कार्य नहीं होने की शिकायत मिलने पर ग्राम पंचायत का निरक्षण किया तो खुला भ्रष्टाचार की पोल लाखो रुपय का मंटाधार होते देख उड़ गए होश आखिर ऐसे कैसे अजीबो गरीबो खर्च कर जनता को लुटा जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी जन प्रतिनिधि सभी है मौन करवाएंगे जांच होगी कार्यवाही

भवानी ने आगे जानकारी देते हुए कहा की वर्ष 20-21 के बजट में हुए भुगतान का जब ग्राउंड ज़ीरो में हकीकत जानने गए टीम को मिला केवल कागजो में हुवा काम ! जमीनी स्तर में खुलेआम हो गया भ्रष्टाचार और ठेकेदार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी मस्त करवाएंगे जांच होगी कार्यवाही

ग्राम पंचायत नेतानार में स्ट्रीट लाइट 99 हजार रुपय की हुई खरीदी पिछले मार्च माह 2021 में ही कर दिया गया भुगतान और धरातल में लाइट का एक भी हिस्सा मौजूद नहीं पूरा का पूरा पैसा गमन आखिर 10 माह बाद भी क्यु नहीं लगाया गया स्ट्रीट लाइट इसका जिम्मेदार कौन !

तो वही केवल कोरोना महामारी में साफ़ सफाई हेतु 49500 रुपय भुगतान किया गया जबकि ग्रामीणों से पूछताछ पर पता चला की ऐसा कौन सा साफ़ सफाई होता है जहा हजारो लग गए

वही एक व्यक्ति नामक व्यक्ति को 97000 हजार रुपय की राशि भुगतान कर दी गई 01/08/2021 को जब सरपंच से मौखिक पूछने पर जवाब मिला इसका भुगतान का जानकारी नहीं है मेरे पास ना ही सचिव महोदय को है जबकि भुगतान अभी ही 1 अगस्त 2021 को ही भुगतान की गई है ! जरा सोचिये किस कदर जनता के पैसो का मंटाधार सचिव, सरपंच और इनके चहिते ठेकेदार की मिलीभगत से हो रहा है !

तो वही शासकीय भवनों में रनिंग वाटर कार्य हुवा जिसके तहत एक वाटर टंकी, कुछ मीटर पाइप, व एक पानी मंप लगाया गया जिसका प्रति नग कार्य का लगभग 1 लाख 10 हजार के आस पास स्टीमेंट बनाया गया ऐसी तीन जगह काम हुवा है लगभग 3 लाख 40 हजार के आस पास कार्य जिसका भुगतान भी हो गया जबकि इन कार्यो का अगर समीक्षा हुवा तो प्रति कार्य का सेटअप खींच तान के भी 30 – 35 हजार में ही होजाना है किन्तु भ्रष्टाचार है चरण पर तो क्या करे सिस्टम व जनता

वही सीसी सड़क सामग्री क्रय के नाम पर कही 67 हजार तो कही 52 हजार तो कही निर्माण पर 50 हजार की राशि भुगतान हो चुकी है ! जबकि जमीनी स्तर में सामग्री के नाम पर कुछ गिट्टी व थोड़ा सा रेती देखने को मिला आखिर इतना खुलकर जनता का पैसो को लूटने का अधिकार इनको दिया किसने यह जांच का विषय है

एक और अजीबो गरीबो घोटाला हुवा नेतानार बर्तन क्रय के नाम पर छोटा पतला ग्लास 15 नग, एक छोटा सा गंज, पतला छोटा प्लेट 15 नग, एक छोटा कड़ाई व ढक्कन पुरे 40 हजार की हुई खरीदी जिसका भुगतान भी हो गया जो बर्तन महज 4 हजार से भी कम राशि में मिल जाता तो 40 हजार की खरीदी क्यु और खरीदी 40 हजार की हुई तो 40 हजार का बर्तन जमीनी स्तर में क्यु नहीं यह भी जांच का विषय है !

आंगनबाड़ी मरम्मत कार्य में भुगतान 12600 रुपय जमीन स्तर पर कोई मरम्मत जैसा कार्य नहीं दिखा, पी सी स्कूल मरम्मत कार्य के नाम पर 38900 भुगतान, सरपंच जी को पूछने पर जवाब मिला ऐसा स्कूल ही नहीं हमारे क्षेत्र में तो यह मरम्मत कहा हुवा !

नाली सफाई हेतु 45 हजार भुगतान हो गया जबकि जमीन स्तर में नाली के नाम पर हलका हलका गड्ढे ही देखने मिले, पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया ऐसा कोई साफ़ सफाई तो देखें नहीं तो किस काम का हजारो भुगतान वो भी इसी वर्ष 25/01/2021 में !

पेंशन राशि लगभग 5 – 6 बार भुगतान हुवा जो टोटल लगभग 262000 के आस पास पेंशन बटा है ! अब इसका जानकारी बहुत जल्द निकाल सभी हितग्राहियो से मुलाक़ात कर जवाब माँगा जाएगा की वास्तव में इतना पेंशन राशि भुगतान हुवा होगा या नहीं यह भी जांच का विषय है !

और कई ऐसे भुगतान हुए जो वर्ष 2020 – 2021 के बजट में हुए फिलहाल मामले में जिलाधिकारी जी से मिल जांच करवाने का निवेदन कर पंचायती राज नियमानुसार जो भी कार्यवाही हो दोषियों पे कार्यवाही की जाए के साथ साथ इस भ्रष्टाचार का रिकवरी भी किया जाना चाहिए एवं भ्रष्टाचार साबित होने पर कानूनी आई पी सी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करवाएंगे ताकि आगे से जनता के विकास कार्य हेतु पैसो के साथ कोई छेड़ छाड ना कर सके !

Related Articles

Back to top button