सुकमा में यूरिया और डीएपी नहीं मिलने से अपनी फसल और भविष्य को लेकर किसान परेशान – जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष पी राजू

सुकमा।सुकमा जिले के किसानों को इस समय अपनी फसल और भविष्य को लेकर खाद की नई समस्या से जुझनी पड़ रही है परंतु प्रशासन अभी तक किसानों के इस समस्याओं की गंभीरता को लेकर सक्रिय नहीं हुआ है जरूरत है कि शासन प्रशासन शीघ्र ही तालमेल बिठाकर मौजूदा समस्या का निदान करें ।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री पी राजू प्रसाद ने उक्त बातें करते हुए – सुकमा जिले में यूरिया और डीएपी नहीं मिलने की समस्या को किसान हितों में उठाते हुए कहा है कि ठीक समय पर किसानों को जिले में खाद उपलब्ध नहीं हो रहा जिससे उनका भविष्य और जीवन आधार में अटक गया है समय रहते अगर उन्हें यूरिया डीएपी नहीं मिलता है तो फसलों के पैदावार को लेकर भविष्य में गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी ।
जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू ने आगे कहा कि एक महीने से यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिल रही है अभी फसल में खाद की बहुत जरूरत पड़ती है समय से नहीं मिलने पर फसल में काफी नुक्सान होगा। श्री राजू ने प्रशासन से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से निवेदन किया है कि जिला प्रशासन सहित संबंधित प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस विषय में तुरंत गंभीरता से विचार करें और फैसला करें सरकार के द्वारा समय से खाद नहीं मांगने पर जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू के द्वारा सड़कों पर प्रदर्शन करने की बात कही गई है , उन्होंने कहा है कि अगर इससे भी बात नहीं बनी तो हम उग्र आंदोलन करने मजबूर होंगे।



