FEATURED

एकलव्य आवासीय विद्यालय में मुख्य अतिथि भरत कश्यप ने किया ध्वजारोहण

 

जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल ग्राम गढ़िया सरपंच श्री भरत कश्यप के हाथों ध्वजारोहण किया गया।

 

इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में श्री कश्यप द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय में परीक्षा में उत्कृष्ट प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि या मेरे लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Back to top button