छत्तीसगढ़

मां को पहले किया लहूलुहान, फिर सूखी लकड़ियों पर लिटाकर लगा दी आग

महाराष्ट्र में कलयुगी बेटे की एक खौफनाक करतूत सामने आई है. 26 वर्षीय शख्स ने खाना परोसने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया है कि बुधवार (25 अक्टूबर) को वारदात के समय गंभीर रूप से झुलसी महिला ने आज (26 अक्टूबर) गुरुवार की सुबह अलीबाग के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है.

 

महिला की पहचान चंगुना नामदेव खोत के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम जयेश है. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर जंगल से धर दबोचा है.

 

 

खौफनाक तरीके से मां को उतारा मौत के घाट

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के रेवदंडा के पास नवखार गांव में हुई. मंगलवार शाम खाना बनाने को लेकर शख्स का अपनी मां के साथ विवाद हो गया था. उस बुजुर्ग महिला ने शायद ही सोचा होगा कि नौ महीने तक कोख में ढोने के बाद जिस जिगर के टुकड़े को मिन्नतों से पाल-पोसकर बड़ा किया था, उसी के हाथों उसकी ऐसी खौफनाक परिणति होगी.

 

Related Articles

Back to top button