अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान और संजय दत्त तक, बॉलीवुड सितारों ने दी रक्षाबंधन की बधाई

आज नौ अगस्त को पूरे देश में लोग भाई-बहन के प्यार को दर्शाने वाला त्योहार रक्षा बंधन मना रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस त्योहार पर भाई-बहनों के साथ जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर वह वीडियो और तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
सलमान खान की राखी बहन ने लिखी पोस्ट
सलमान खान की राखी बहन बीना काका ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है ‘चूंकि मैं टूटी हुई एंकल से उबर रही हूं, इसलिए राखी के दिन मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी। सलमान, मेरे भाई जैसे बेटे मैं तुम्हारी खुशी, अच्छी सेहत और सुकून की जिंदगी के लिए प्रार्थना करती हूं। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।’
अक्षय कुमार ने बहन के साथ शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने भी अपनी बहन के साथ फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा- आंखे बंद कर रहा हूं तो मां का चेहरा दिख रहा है। आंखें खोल रहा हूं तो तेरी स्माइल दिख रही है। लव यू अल्का। हैप्पी राखी।
अर्जुन कपूर ने बहन को किया विश
सलमान की बहन के अलावा एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपनी बहनों को रक्षाबंधन पर विश किया। उन्होंने जाह्नवी, अंशुला और खुशी कपूर के साथ तस्वीरों का कोलाज बनाकर लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा।
इब्राहिम ने सारा को दी बधाई
सैफ के लाडले इब्राहिम अली खान ने भी सारा को इस दिन की बधाई देते हुए लिखा- ‘डियर बहना सारा, मैं इस जीवन में वादा करता हूं कि हमेशा तुम्हारा ख्याल रखूंगा, हर कदम पर तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, तुम्हारा समर्थन करूंगा। मैं वादा करता हूं कि तुम्हें हमेशा प्यार, हौसला और जो कुछ भी मेरे बस में होगा – सब दूंगा, चाहे कभी मुझसे न भी हो पाए। हमेशा-हमेशा के लिए तुम्हारा छोटा भाई जान। तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। राखी की ढेर सारी शुभकामनाएं।’
अलाना पांडे ने अहान पांडे को दी बधाई
अभिनेता अहान पांडे की बहन अलाना पांडे ने उन्हें रक्षा बंधन की बधाई दी है। अलाना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक वीडियो शेयर की और कैप्शन में लिखा ‘रक्षा बंधन की बधाई छोटे भाई। मैं तुमसे प्यार करती हूं अहान पांडे।’ दोनों की मां डीन पांडे ने इस मौके पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भेजा है।
संजय दत्त ने बहनों को बताया उपहार
संजय दत्त ने अपनी बहनों प्रिया और अंजू के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘प्रिया और अंजू तुम दोनों मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा हो। तुम दोनों ने मेरी जिंदगी प्यार और हौसले से भर दी है। आप लोगों को रक्षा बंधन की बधाई।’



