71st National Film Awards:शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से की गई। बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला है। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को मिला है।
भारत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आज यानी 1 अगस्त को ऐलान किया गया है। इस साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों और एक्टर्स को सम्मानित किया है। 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को दिया गया। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को दिया गया। वहीं, बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड12वीं फेल को मिला है। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड फिल्म कटहल को मिला है।
जवान के लिए शाहरुख खान को अवॉर्ड
शाहरुख खान को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, संजय दत्त, रिद्धि डोगरा जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को अवॉर्ड
विक्रांत मैसी को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल के लिए अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।



