FEATURED

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में पहुंचे जगदलपुर महापौर संजय पांडे, सूरी विधानसभा में मिला दायित्व

 

 

जगदलपुर — पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को तेज कर दिया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल भेजा गया है।

इसी कड़ी में संजय पांडे को वीरभूम जिले की सूरी विधानसभा में चुनाव प्रचार का दायित्व सौंपा गया है, जो वीरभूम लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

उनके सहयोगी के रूप में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं नगर उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित होने वाले हैं, जिसमें सूरी विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को मतदान निर्धारित है।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाई थी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2026 के चुनाव में भाजपा अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए सरकार बनाने में सफल होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने मजबूत एवं सेवा मे सक्रिय उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। संजय पांडे ने इस हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन शिल्पी अजय जामवाल एवं पवन साय का उन पर भरोसा करने हेतु आभार माना है।

Related Articles

Back to top button