whatsapp में तकनीकी खराबी से जूझे यूजर्स, आधे घंटे तक ठप रहा सर्वर

शुक्रवार रात को सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप करीब आधे घंटे तक ठप रहा। इससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूजर्स ना तो संदेश भेज पा रहे थे और ना ही रिसीव कर पा रहे थे। इसके अलावा इंस्ट्राग्राम, फेसबुक भी कुछ देर के लिए ठप रहा। इनके सर्वर में दिक्कत के कारण ये परेशानी आई। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई।
व्हाट्सएप के डाउन होने की समस्या शुक्रवार रात करीब 11 बजे सामने आई। भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी सर्वर डाउन होने की वजह से यूजर्स को ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि फेसबुक कहीं चल रहा था तो कहीं-कहीं इसे लेकर यूजर्स को दिक्कतें आईं।
आधे घंटे के लिए व्हाट्सएप पूरी तरह से ठप रहा। व्हाट्सएप में दिक्कत आने के साथ ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग अपने-अपने अंदाज में इसे लेकर चुटकी लेने लगे। ट्विटर पर #WhatsAppDown और #severdown भी ट्रेंड होने लगा था।



