छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी,प्रदेश में मिले10310 मरीज, रायपुर से 3302

रायपुर, प्रदेश में बुधवार को विभिन्न जिलों से 10 हजार 310 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 2,609 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। बुधवार को कोविड 19 से 29 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 24 मरीज, इस प्रकार 53 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में बुधवार को हुए कुल टेस्ट की संख्या 42 हजार 289 है। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 58 हजार 883 है। 

 स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मिले 10 हजार 310 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 1664, राजनांदगांव से 873, बालोद से 316, बेमेतरा से 308, कबीरधाम से 250, रायपुर से 3302, धमतरी से 219, बलौदाबाजार से 427, महासमुन्द से 407, गरियाबंद से 155, बिलासपुर से 600, रायगढ़ से 153, कोरबा से 269, जांजगीर-चांपा से 171, मुंगेली से 117, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 52, सरगुजा से 240, कोरिया से 117, सूरजपुर से 140, बलरामपुर से 87, जशपुर से 167, बस्तर से 68, कोण्डागांव से 12 , दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 16, कांकेर से 139, नारायणपुर से 19, बीजापुर से 6 और अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button