122 देश..300 करोड़ बच्चे ..पोलियो के खिलाफ एक बड़ी जीत ..रोटरी ..के जज्बे को सलाम

पोलियो के खिलाफ जंग में रोटरी इंटरनेशनल द्वारा कुल 2.1 बिलियन डॉलर खर्च किया गया

 

जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव,बस्तर ब्यूरो । पोलियो के खिलाफ रोटरी इंटरनेशनल की लडाई ने समय के पन्नों पर संघर्ष के साथ जीत की ऐसी सच्ची कहानी दर्ज किया है जो देश के साथ दुनियां के लिए ना केवल प्रेरणादायक है बल्कि पूरी दुनियां से इसी तरह के दूसरे कठिनाईयों से मिलकर लड़ने अनुकरणीय भी है जिन कठिनाईयों,बीमारियों से भविष्य प्रभावित हो रहा है या हो सकता है ।पोलियो के खिलाफ तन मन धन एक सुनियोजित लड़ाई और बकायदा इस लड़ाई में जीत के उपलब्धियो को लिए रोटरी ने साबित कर दिया कि संकल्प जीतने का हो तो कोई रोक नहीं सकता अब रोटरी के इस अदभुत जज्बे को सर्वत्र खूब सराहा जा रहा है।

 

विदित हो कि गत दिवस विश्व पोलियो दिवस (24 अक्टूबर) पर रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा पोलियो जागरूकता अभियान चलाया गया ,इस अवसर पर स्थानीय रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा 10 नर्सिंग स्टाफ / मेडिकल स्टाफ को ‘पोलियो वॉरियर्स सम्मान’ भी प्रदान किया गया ।

इस दौरान क्लब ने पोलियो के खिलाफ उक्त संघर्ष और उपलब्धियों की जानकारी प्रदान किया जिसमें बताया गया कि रोटरी इंटरनेशनल द्वारा अभी तक कुल 2.1 बिलियन डॉलर खर्च किया गया है जिससे आज पूरे विश्व में मुफ्त में पोलियो ड्रॉप्स पिलाया जाता है । रोटरी के माध्यम से आज 122 से अधिक देश पोलियो मुक्त है । रोटरी इंटरनेशनल ने पूरे विश्व में अभी तक कुल 300 करोड़ बच्चों को पोलियो मुक्त कराया है ।

 

विश्व पोलियो दिवस पर जिन मेडिकल स्टाफ को स्थानीय रोटरी ने सम्मानित किया है वे सभी नर्सिंग स्टाफ / मेडिकल स्टाफ 5 वर्षों से ज़्यादा समय से पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का कार्य कर रहे है । 10 नर्सिंग स्टाफ / मेडिकल स्टाफ जिनका सम्मान किया गया उनके नाम निम्नलिखित है –

 

1. गीता यादव

2. ⁠बी पाटकर

3. ⁠दीपा शर्मा

4. ⁠दुलारी कश्यप

5. ⁠मुक्ता रॉय

6. शस्टी दास

7. ⁠मुकेश्वरी सोरी

8. ⁠जयमनी

9. ⁠रानी पराशर

10. ⁠अनुषा सिंह

 

रोटरी क्लब जगदलपुर के सदस्यों द्वारा महारानी हॉस्पिटल में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स भी पिलाया गया । रिपोर्ट मिलने तक 50 से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दिया जा चुका था । रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा पोलियो अवेयरनेस जन जन तक पहुँचाने के लिए अलग अलग चौक चौराहे पर होर्डिंग्स भी लगाई गई है ।

 

गुड बाये पोलियो – थैंक्स रोटरी ‘

 

 

रोटरी क्लब जगदलपुर सदस्यों द्वारा इस अवसर पर स्पेशल बैज भी बनाया गया जिसमे ‘ गुड बाये पोलियो – थैंक्स रोटरी ‘ अंकित है । रोटरी ने ‘ एंड पोलियो नाओ ‘ कैंपेन की शुरुआत 1985 में की थी और उनके अथक प्रयास से भारत 2014 में पोलियो मुक्त देश घोषित हुआ था । रोटरी के इस जज़्बे को सलाम ।

 

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:-

 

विश्व पोलियो दिवस के इस प्रोग्राम के चेयरमैन विवेक जैन थे । रोटरी सदस्य सी ए विवेक सोनी अध्यक्ष, अमित कुमार जैन उपाध्यक्ष, अंकित गोयल, एस एन अग्रवाल, जयप्रकाश चावड़ा, सुनील जैन, सिद्धार्थ कपूर, राहुल मोदी, राहुल जैन, नवीन भावसार, डॉ मनोज थॉमस एवं अन्य मौजूद थे । महारानी अस्पताल से इम्युनाइजेशन ऑफिसर डॉ मैत्री संग पोलियो ड्रॉप्स डिपार्टमेंट की सभी स्टाफ भी मौजूद थी ।

Related Articles

Back to top button