FEATURED

भाजपा विधायक के बेटे प्रतीक पर दुष्कर्म का केस दर्ज; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

भाजपा विधायक प्रभु चौहान के बेटे प्रतीक चौहान के खिलाफ बीदर महिला पुलिस स्टेशन में एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर सितंबर, 2023 से मार्च, 2024 के बीच पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म किया

 

शिकायत के अनुसार, महाराष्ट्र की 25 वर्षीय पीड़िता प्रतीक चौहान के साथ करीब दो साल पहले संपर्क में आई थी। उसने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया था। इस आश्वासन के आधार पर सितंबर 2023 में उसे बंगलूरू ले जाकर एक होटल में पहली बार दुष्कर्म किया गया। बीदर के औराद तालुक स्थित आरोपी के घर पर उनकी सगाई भी हुई, लेकिन शादी की तारीख तय नहीं की गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे लातूर और शिरडी समेत कई जगहों पर धार्मिक यात्रा के बहाने ले जाया गया और वहां दुष्कर्म किया गया। एक मौके पर प्रतीक ने पीड़िता को अपने हाथ पर ब्लेड से चोट पहुंचाने के लिए मजबूर किया। जब वह हिचकिचाई तो खुद ही उस पर गहरा कट लगा दिया। इस घटना के बाद उदगीर के अस्पताल में इलाज कराया गया। इस साल 5 जुलाई को पीड़िता का परिवार शादी की तारीख तय करने के लिए आरोपी के घर गया। लेकिन प्रतीक और उसके पिता प्रभु चौहान ने शादी से इन्कार कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button