15 साल तक किसानों का बोनस समर्थन मूल्य हड़पने वाले घड़ियाली आंसु बहा रहे हैं, छत्तीसगढ़ सरकार की सारी योजनायें के केन्द्र में महात्मा गांधी- गिरीष देवांगन



बिलासपुर में आज कांग्रेस भवन एवं ग्राम सेंदरी सहकारी समिति प्रांगण में आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेष कांग्रेस उपाध्यक्ष खनिज निगम के चेयरमेन गिरीष देवांगन ने कहा कि 15 साल तक किसानों को धोखा देने वाले, बोनस की राषि हड़पने वाले, पूरा धान नहीं खरीदने वाले भाजपा के डाॅ.रमन सिंह और उनके पदाधिकारी आज घड़ियाली आंसु बहा रहे हैं, गिरीष देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान देख रहा है कि भाजपा का दोहरा चरित्र क्या है, एक तरफ कांग्रेस से मांग करते है कि घोशणा पत्र के अनुसार 2500/- प्रति क्विंटल पर धान खरीदे, दूसरी तरफ केन्द्र सरकार से षिकायत करते हैं, बीडीओ बनाकर भेजते हैं कि सरकार समर्थन मूल्य 1868/- से अधिक पर धान खरीद रही है, केन्द्र सरकार समर्थन मूल्य से अधिक पर धान खरीदने पर चांवल नहीं खरीदने की धमकी देती है, परेषान करती है, बरदाने उपलब्ध नहीं कराती, ताकि धान खरीदी सुचारू रूप से ना चल सके। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत् किसानों को जो सम्मान निधि उपलब्ध कराई जा रही है, उससे भी भाजपा के प्रदेष प्रभारी प्रदेष अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को तकलीफ होती है।


गिरीष देवांगन ने उपस्थित किसानों से कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बनने के बाद 2500/- क्विंटल में धान खरीदना, कर्जा माफ करना, भूपेष बघेल का बड़ा कदम था, केन्द्र सरकार को भूपेष बघेल के नक्षे कदम पर चलकर सीख लेनी चाहिए। गिरीष देवांगन ने कहा कि भूपेष बघेल की सभी योजनायें नरवा घुरूवा गरूवा बारी, गोधन न्याय योजना, गौठान आदि सभी कार्यक्रम केन्द्र बिंदुओं में महात्मा गांधी है और उनके ग्राम स्वराज की कल्पना है। ग्राम सेंदरी सहकारी समिति में ही एक पैरी धान और एक रूपये संग्रहण कार्यक्रम देष के किसान आंदोलन के समर्थन में जिला कांग्रेस द्वारा प्रारम्भ किया गया, इस अवसर पर गिरीष देवांगन के साथ अपेक्स बैंक के चेयरमेन बैजनाथ चंद्राकर, संसदीय सचिव रष्मि सिंह, विधायक षैलेष पाण्डेय, प्रदेष उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय केषरवानी, जिला अध्यक्ष षहर प्रमोद नायक, प्रदेष प्रवक्ता अभय नारायण राय, सभापति षेख नजरूद्दीन, विधायक प्रत्याषी राजेन्द्र साहू, राजेन्द्र षुक्ला, दिलीप लहरिया, समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक, क्षेत्र के किसान, समिति के सभी संचालक, धर्मेष षर्मा, विनोद साहू, अरविंद षुक्ला, संजय सिंह राजपूत, झगरराम सूर्यवंषी सहित ब्लाक कांग्रेस के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। किसानों ने गिरीष देवांगन, रष्मि सिंह, अटल श्रीवास्तव, बैजनाथ चंद्राकर, विजय केषरवानी को एक पैरी धान और एक रूपये की राषि नेताओं को सौंपी।
प्रदेष उपाध्यक्ष गिरीष देवांगन एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे थे। कांग्रेस भवन में नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्षों पदभार ग्रहण कराया, फिर सेंदरी के कार्यक्रम में भाग लिया। महापौर के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट, पार्शद एवं पार्टी पदाधिकारी से मुलाकात की। तत्पष्चात् रायपुर रवाना हो गये।
उक्ताषय की जानकारी प्रदेष प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी।

Related Articles

Back to top button